Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

रसोई गैस उपभोक्ताओं पर फिर पड़ी मार, 14.2 किलो का सिलेंडर हुआ महंगा, 19 किलो के रेट घटे

देश में महंगाई की मार से परेशान उपभोक्ताओं को एक बार फिर से तेल कंपनियों ने झटका दिया है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

देश में महंगाई की मार से परेशान उपभोक्ताओं को एक बार फिर से तेल कंपनियों ने झटका दिया है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। वहीं, उत्तराखंड में इसकी कीमत 1022 रुपये से बढ़कर अब 1072 रुपये हो गई है। नए दाम आज से प्रभावी हैं। इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये कमी की गई है।
इससे पहले 1 जुलाई से दिल्ली में 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 198 रुपये की कमी की गई थी। ऐसे में दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2021 रुपये थी। अब 8.50 रुपये कम होने पर इसकी कीमत 2012.50 हो गई है। इसी तरह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 19 किलो का सिलेंडर की कीमत 2071 रुपये से घटकर 2062.50 रुपये हो गई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।