Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में नन्हे मुन्नों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में अर्थ डे पर रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पृथ्वी दिवस पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह रखी गई। इसमें कक्षा 9 से 11वीं तक के छात्र- छात्राओं के बीच इंटर हाउस पिन बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं ने बेकार वस्तुओं को पुन: उपयोग में लाकर पिन बोर्ड को सुंदर सा सजाया। इसमें आइंस्टीन हाउस ने पहला, एरिस्टोटल हाउस ने दूसरा और गैलीलियो हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र- छात्राओं के इंटर क्लास पिन बोर्ड प्रतियोगिता में कक्षा सात (ए) ने बाजी मारी। कक्षा आठ (ए) दूसरे व सात (बी) तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही प्री प्राइमरी, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हें मुन्नों ने भी स्कूल परिसर को सजाया और ब्लू कलर डे मनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।