एक बार सुनोगे तो बार बार सुनोगे, भाई बहन की शानदार जुगलबंदी-आज की रात होना है क्या
ये हैं सहारनपुर में बेहड रोड स्थित शालीमार गार्डन निवासी भाई बहन। दोनों ने- आज की रात होना है क्या, इस गाने को बेहतरीन अंदाज से प्रस्तुत किया है। बहन सौम्या शर्मा ने स्नातक पूरा कर लिया। वह संगीत गायन से प्रभाकर भी कर चुकी हैं। सौम्या शर्मा सहारनपुर आइडोल रह चुकी हैं। बचपन से ही उन्होंने गायन के क्षेत्र में कई पुरस्कार जीते हैं। वहीं, भाई सजल सजल शर्मा (अन्नी) बचपन से ही गीत, संगीत का शौक रखते हैं। वर्तमान में उन्होंने बीटेक किया है और वह न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने भी गायन में प्रभाकर किया है। लीजिए उनके गीत का आनंद।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






