Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

उत्तराखंड क्रिकेट टीम की फाइनल सूची के लिए चयनित किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने बीसीसीआइ की घरेलू सीरिज के लिए प्रदेश की टीम की फाइनल सूची तैयार करने के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। इसमें टी-20 व एक दिवसीय मैच के लिए खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। इन खिलाड़ियों का अब अभ्यास सत्र होगा। सत्र में प्रेक्टिस के आधार पर प्रदेश की फाइनल टीम घोषित की जाएगी।


सीएयू के प्रदेश सचिव महिम वर्मा ने बताया कि एक दिवसीय और टी-20 मैचों में खिलाड़ियों के चयन के लिए 72 खिलाड़ियों की छह टीमें बनाकर उनके मैच कराए गए थे। ये मैच अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और एसजीआर क्रिकेट मैदान में कराए गए थे। ये मैच 24 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित किए गए थे। मैच में प्रदर्शन के आधार पर सलेक्टर ने 56 खिलाड़ियों के नाम वरिष्ठ टीम की फाइनल स्क्वाड के लिए छांटे हैं।


उन्होंने बताया कि रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए फाइनल सूची इन 56 खिलाड़ियों में से तैयार की जाएगी। जो कि कोच वसीम जाफर प्रेक्टिस के बाद तय करेंगे। इसके साथ ही साथ ही टी-20 के लिए अभी 36 खिलाड़ियों की सूची बनाई गई है। इनमें से भी अभ्यास सत्र के बाद फाइनल सूची तैयार की ली जाएगी। ये काम 24 दिसंबर तक होना है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।