Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन बीस से कम मिले कोरोना के नए संक्रमित, नहीं हुई कोई मौत, औंधे मुंह गिरा टीकाकरण अभियान

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बीस से कम रही।

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर दम तोड़ने लगी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बीस से कम रही। रविवार 15 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। ये लगातार दूसरा दिन है, जब किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। एक दिन पहले शनिवार 14 अगस्त को कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, टीकारण अभियान रविवार को औंधे मुंह गिर गया। इसका कारण स्वाधीनता दिवस भी माना जा रहा है। जहां पहले तक एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे थे, वहीं रविवार को करीब साढ़े ग्यारह हजार लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।
अब तक कुल 7370 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342588 हो गई है। इनमें से 328790 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 31 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 380 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7370 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.97 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। रविवार 15 अगस्त को ब्लैक फंगस का एक केस मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 574 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 130 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 282 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में शनिवार 14 अगस्त को कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले थे। शुक्रवार 13 अगस्त को कोरोना के 27 नए संक्रमित, गुरुवार 12 अगस्त को 24 नए संक्रमित, बुधवार 11 अगस्त को कोरोना के 40 नए संक्रमित, मंगलवार 10 अगस्त को 39 नए संक्रमित, सोमवार नौ अगस्त को 31 नए कोरोना संक्रमित, रविवार आठ अगस्त को कोरोना के 18 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण को नहीं निकले लोग
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो इसे 15 अगस्त के दिन का असर कहेंगे कि कम ही लोग टीके के लिए घर से निकले। रविवार 15 अगस्त को 96 केंद्र में 11528 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 14 अगस्त को 678 केंद्रों में 107514 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार 13 अगस्त को 736 केंद्रों में 101638 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 12 अगस्त को 821 केंद्रों में 119194 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 11 अगस्त को 701 केंद्रों में 99348 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 10 अगस्त को 731 केंद्रों में 119596 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार नौ अगस्त को 473 केंद्रों में 45428 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।