Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

भारत में लगातार दूसरे दिन 30 हजार के कम मिले कोरोना संक्रमित, संक्रमण का प्रसार हुआ कम, उत्तराखंड में एक मौत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। साथ ही राहत वाली खबर ये है कि संक्रमण के प्रसार में गिरावट आई है। लगातार दूसरे दिन 30 हजार से कम कोरोना के नए संक्रमित मिले।

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। साथ ही राहत वाली खबर ये है कि संक्रमण के प्रसार में गिरावट आई है। लगातार दूसरे दिन 30 हजार से कम कोरोना के नए संक्रमित मिले। बुधवार 22 सितंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26964 नए मामले सामने आए। इस अवधि में 383 लोगों की मौत हुई। रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.77 फीसद है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 34167 लोग ठीक हुए। कोरोना के ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 32783741 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 7557529 वैक्सीनेशन हुआ। अब तक कुल 826515754 वैक्सीनेशन हो चुका है।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में मंगलवार 21 सितंबर को कोरोना के 26115 नए केस मिले और 252 मरीजों की मौत, सोमवार 20 सितंबर को कोरोना के 30256 नए मामले और 295 की मौत, रविवार 19 सितंबर को 30773 नए मरीज और 309 की मौत, शनिवार 18 सितंबर को कोरोना 35662 नए मरीज मिले और 320 मरीजों की मौत, शुक्रवार 17 सितंबर को 34403 नए कोविड-19 के मरीज और 178 मरीजों की मौत, गुरुवार 16 सितंबर को कोरना के 30570 नए केस और 431 लोगों की मौत, बुधवार 15 सितंबर को कोरोना के 27176 नए मामले आए और 284 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी।
कोरोना को लेकर बड़ी राहत, संक्रमण प्रसार हुआ कम
कोरोना महामारी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारत में कोविड-19 की आर-वैल्यू (R-Value) एक से भी नीचे आ गई है। आर-वैल्यू एक मानक है, जिससे पता चलता है कि कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार कम या तेज है। वैज्ञानिकों ने कहा कि अगस्त-अंत में आर-वैल्यू 1.17 था, जो कि सितंबर के मध्य में घटकर 0.92 पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि देश भर में संक्रमण का प्रसार धीमा हो गया है। हालांकि, कुछ प्रमुख शहरों, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु के आर-वैल्यू 1 से अधिक है। दिल्ली और पुणे का आर-वैल्यू 1 से नीचे है। महाराष्ट्र और केरल का आर-वैल्यू 1 से नीचे है, जो इन दो राज्यों को सबसे अधिक सक्रिय मामलों के साथ एक बहुत जरूरी राहत देता है। अगस्त के अंत में आर-वैल्यू 1.17 थी। यह 4 से 7 सितंबर के बीच घटकर 1.11 रह गया और तब से यह 1 से नीचे ही बना हुआ है।
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के दस मरीज डिस्चार्ज
उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमितों में उतार चढ़ाव जारी है। नए संक्रमितों की संख्या भी मामूली है। मंगलवार 21 सितंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में एक मरीज की मौत हुई। 13 दिन बाद किसी मरीज की कोरोना से जान गई। वहीं, एक दिन पहले सोमवार 20 सितंबर को कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले थे। वहीं, ब्लैक फंगस से राहत की खबर ये है कि डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से दस मरीज डिस्चार्ज किए गए। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1048 केंद्रों में 67131 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू पांच अक्टूबर की सुबह तक बढ़ा दिया गया है।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.09.21 Health Bulletin

अब तक कुल 7391 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343405 हो गई है। इनमें से 329679 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 249 है। अब तक प्रदेश में कुल 7391 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के नए केस कम मिल रहे हैं। मंगलवार को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 581 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 132 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। 363 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *