Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 17, 2026

दोबारा हुए कोरोना से गई विधायक की जान, पंद्रह दिन में चार विधायकों की हो चुकी है मौत, नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह

बीते पन्द्रह दिन में भााजपा के चार विधायकों का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हुआ है। इनमें विधायक दल बहादुर का आज सुबह निधन हुआ। उन्हें उन्हें दोबारा कोरोना हुआ था। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का भी आज सुबह कोरोना से निधन हो गया।

कोरोना का कहर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसी गति से बुरी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के लिए बेहद ही घातक होता जा रहा है। बीते पन्द्रह दिन में भााजपा के चार विधायकों का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हुआ है। इनमें विधायक दल बहादुर का आज सुबह निधन हुआ। उन्हें उन्हें दोबारा कोरोना हुआ था। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का भी आज सुबह कोरोना से निधन हो गया।
रायबरेली के सलोन से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल बहादुर कोरी बीते दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में थे। पंचायत चुनाव के दौरान बेहद सक्रिय रहे दल बहादुर कोरी का शुक्रवार को निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले दल बहादुर कोरी बसपा के साथ कांग्रेस में भी गए, लेकिन फिर भाजपा में वापसी की।
तीन विधायकों का पहले हो चुका है निधन
इससे पहले भाजपा के तीन विधायकों का चार दिन के अंतराल पर कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निधन हो गया था। लखनऊ पश्चिम से भाजपा विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, औरैया सदर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र दिवाकर और बरेली के नवाबगंज से भाजपा के विधायक केसर सिंह गंगवार ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। यह सभी जिला पंचायत के चुनाव में बेहद सक्रिय थे।
दोबारा हुआ था कोरोना
रायबरेली के सलोन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी का लखनऊ के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह करीब एक माह से बीमार थे। विधायक के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया की उन्हें कोरोना हुआ था। पीजीआई में भर्ती कराये गये थे। रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दोबारा फिर तबीयत खराब हुई। जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद परिजनों ने अपोलो में भर्ती कराया था।


नहीं रहे जाने माने पत्रकार शेष नारायण सिंह
देश के जाने माने पत्रकार शेष नायायण सिंह का आज कोरोना से निधन हो गया। वह नोएड के एक अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें प्लाज्मा डोनर की जरूरत थी, लेकिन डोनर नहीं मिल पा रहा था। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास लगातार उनके लिए डोनर की तलाश कर रहे थे। इसके बाद मुंबई के अमित सावंत कल फ्लाइट पकड़कर नोएडा पहुंचे थे और उन्होंने प्लाज्मा डोनेट किया था। इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज सुबह उनका निधन हो गया।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

1 thought on “दोबारा हुए कोरोना से गई विधायक की जान, पंद्रह दिन में चार विधायकों की हो चुकी है मौत, नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *