Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

जनाक्रोश रैली में बेहोश हुई नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के दौरान अचानक कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की तबीयत खराब हो गई। आनन फानन उन्हें देवप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के दौरान अचानक कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की तबीयत खराब हो गई। आनन फानन उन्हें देवप्रयाग स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से देर रात उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया।
आज श्रीनगर क्षेत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जनाक्रोश रैली का आयोजन किया था। इस रैली में कांग्रेस के लगभग सभी वरिष्ठ नेता शामिल होने के लिए पहुंचे थे। रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सहित कई नेता शामिल हुए। इसी रैली के बीच अचानक डा. इंदिरा ह्रदयेश की तबीयत बिगड़ गई। वह कुछ क्षण के लिए बेहोश हो गई थी।

उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित एक चिकित्सालय में ले जाया गया। उनके बेटे सुमित ह्रदयेश के अनुसार उनकी मां को शूगर की समस्या है। चिकित्सकों ने मना करने के बावजूद वे पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए श्रीनगर पहुंची। देवप्रयाग में कुछ देर उपचार करने के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश ले गए। रविवार रात 9 बजे उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। जहां संस्थान के वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।