Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

गर्ल फ्रेंड को लेकर हुए विवाद में लॉ के छात्र ने मेडिकल के छात्र को मारी गोली, मौत

गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए लॉ के छात्र ने शुक्रवार की दोपहर पार्किंग के पास मेडिकल के छात्र के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा।

गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने का बदला लेने के लिए लॉ के छात्र ने शुक्रवार की दोपहर पार्किंग के पास मेडिकल के छात्र के पेट में गोली मार दी। गोली लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई। पार्किंग में मौजूद छात्र तथा गार्ड इधर-उधर भागने लगे। उन्हीं में से कुछ घटनास्थल पर पहुंचे। वे उसे इमरजेंसी में लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की है। गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार आठ अक्टूबर को हुई इस गोलीकांड की शुरुआती जांच में गर्लफ्रैंड का विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मृतक का नाम विनीत है जो एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था। पुलिस के मुताबिक यूनिवर्सिटी में पार्क के बाहर विनीत और लक्की के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लक्की ने विनीत पर फायरिंग कर दी। इसमें विनीत घायल हो गया।विनीत को यूनिवर्सिटी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद लक्की और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। मृतक विनीत यूनिवर्सिटी में मेडिकल की फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहा था और यूपी के शामली का रहने वाला था। पुलिस ने इस पूरे मामले में यूनिवर्सिटी से कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि लक्की और विनीत के बीच किसी छात्रा को लेकर आपस में विवाद हुआ था। इसके बाद लक्की ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले की तफ्तीश को पूरा कर लिया जाएगा। एसजीटी यूनिवर्सिटी में हुए गोलीकांड के बाद जहां छात्रों में भय का माहौल है तो वहीं यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।