Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है दुनियां का बड़ा हिस्सा, 2023 में हर तीसरे व्यक्ति पर नौकरी का खतरा

इस साल 2023 में दुनिया एक बड़े आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि आने वाले वक्त में दुनिया के हर तीसरे शख्स की नौकरी पर खतरा मंडराएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आगाह किया है। आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टलीना जार्जीवा ने कहा कि इस साल एक-तिहाई इलाकों में वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी में होगी। अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन में नरमी की आशंका के बीच यह मंदी वर्ष 2022 के मुकाबले ज्यादा कठिन होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आइएमएफ ने चेताया कि 2022 में मंहगाई की मार झेलने के बाद अब 2023 में मंदी आ सकती है। आशंका जताई गई है कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन में आर्थिक सुस्ती के असर से 2023 में दुनियाभर की अर्थव्यवस्था का एक तिहाई हिस्सा मंदी की चपेट में आ सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख क्रिस्टलीना जार्जीवा ने समाचार चैनल सीबीएएस न्यूज के एक कार्यक्रम में रविवार को यह कहा। उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध के 10 महीने बाद भी इसके समाप्त होने के कोई संकेत नहीं हैं। इसके अलावा बढ़ती मुद्रास्फीति, उच्च ब्याज दर और चीन में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जार्जीवा ने कहा कि हमारा अनुमान है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक-तिहाई हिस्सा मंदी में होगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में वर्ष 2023 पिछले साल के मुकाबले कठिन होगा। इसका कारण अमेरिका, यूरोपीय संघ और चीन में नरमी की आशंका है। आईएमएफ प्रमुख ने कहा कि यहां तक कि जिन देशों में मंदी नहीं भी है, वहां भी करोड़ों लोगों के लिये मंदी जैसी स्थिति होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुद्राकोष ने पिछले साल अक्टूबर में 2023 के लिये आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाया था। वैश्विक संस्थान ने कहा कि वैश्विक वृद्धि दर के 2022 में 3.2 प्रतिशत और 2023 में घटकर 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो 2021 में छह प्रतिशत पर था। वैश्विक वित्तीय संकट और कोविड-19 महामारी के समय को छोड़ दिया जाए तो यह 2001 के बाद वृद्धि का सबसे कमजोर रुख है। जार्जीवा ने कहा कि अगले एक-दो महीने का समय चीन के लिये कठिन होगा और चीन में वृद्धि का क्षेत्रीय और वैश्विक वृद्धि पर नकारात्मक असर होगा।