Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 25, 2026

देहरादून में डाट काली सुरंग के पास भूस्खलन, पत्थर और मलबे में दबे दो युवक, घायल

उत्तराखंड में बारिश मुसीबत बनती जा रही है। देहरादून और सहारनपुर की सीमा पर डाट काली मंदिर के निकट सुरंग के मुहाने पर पत्थर गिरने से बाइक सवार दो युवक मलबे में दब गए।

उत्तराखंड में बारिश मुसीबत बनती जा रही है। देहरादून और सहारनपुर की सीमा पर डाट काली मंदिर के निकट सुरंग के मुहाने पर पत्थर गिरने से बाइक सवार दो युवक मलबे में दब गए। पुलिस ने उन्हें दून अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पत्थर गिरने से सुरंग से यातायात बाधित हो गया है। ऐसे में पुरानी सुरंग से यातायात को बहाल करने की व्यवस्था की गई है।
लगातार बारिश के चलते पहाड़ियां दरक रही हैं। डाट काली मंदिर के पास भी पहाड़ों से भारी पानी बहकर सड़क पर आ रहा है। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में दो बाइक सवार युवक आकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों की पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह और अशित चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी सुंदरपुर बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों को तत्काल उपचार के लिए निजी वाहन की मदद से दून अस्पताल भेजा गया। लैंडस्लाइड के कारण नई टनल से यातायात बाधित होने पर यातायात को पुरानी टनल से सुचारु रूप से चलाया गया है। इस संबंध में संबंधित थाना बिहारीगढ़ को भी दी गई है। इस दौरान मौके पर सड़क पर कई घंटों तक जाम भी लगा रहा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।