मकान मालिकों सावधान, कहीं हो ना जाए चालान, 17 मकान मालिकों का एक लाख 70 हजार का चालान

मकान मालिकों सावधान हो जाइए। आपकी छोटी की लापरवाही आप ही ही भारी पड़ सकती है। ऐसे में यदि आपको चालान से बचना है तो सबसे पहले अपने किराएदारों का अपने क्षेत्र के थाने से सत्पान कराएं। अन्यथा पुलिस आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही आपको आर्थिक झटका भी लगेगा।
जी हां, उत्तराखंड में किराएदार रखने से पहले मकान मालिकों को किराएदारों का पुलिस से सत्यापन कराना जरूरी है। इसके बावजूद लोग बगैर सत्यापन कराए ही किराए में कमरे दे रहे हैं। पुलिस लोगों का सत्यापन इसलिए करती है कि कहीं, किराएदार कोई अपराधी तो नहीं है। ऐसे में उसके नाम, पता, परिचय पत्र आदि के जरिये उपकी पहचान की जाती है। उसका पिछला कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है, इसकी जानकारी भी विभिन्न थानों से जुटाई जाती है। इसके बावजूद मकान मालिक लापरवाही बरत रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस ने सत्यापन अभियान चला रखा है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर आईडीपीएल क्षेत्र के साईं विहार 17 मकान मालिकों का चालान कर एक लाख 70 हजार रुपये का चालान काटा गया। इस दौरान कुल 312 घरों के किराएदारों की जांच की। इनमें 17 लोग ऐसे निकले जिन्होंने किराएदारों का सत्यापन नहीं किया था। इनके चालान काटकर न्यायालय भेजे गए हैं।



