Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

नैनीताल में लालकुआं पुलिस ने 205 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद की।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए नैनीताल जिले की पुलिस का अभियान जारी है। कार्यभार संभालते ही नई एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, चरस, स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने को कहा था। इस पर सभी थानों की पुलिस इस मुहीम में जुटी है। शुक्रवार को लालकुआं पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद की।
पुलिस के मुताबिक उस्मान अली पुत्र अब्दुल रहीम निवासी निकट अवंतिका मंदिर लालकुआं जनपद नैनीताल को बिंदुखत्ता लालकुआं से गिरफ्तार किया गया। उसके बैग से डायजेपाम इंजेक्शन (100), ब्यूप्रोनोरिन इंजेक्शन (55) व PHENIRAMINE MALEATE इंजेक्शन (50) कुल 205 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।