Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 12, 2026

वन मंत्री से मिले कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद, मालसी जू के निकट आतिशबाजी और डीजे पर लगे रोक

देहरादून कांग्रेस के पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल से मिला। उन्होंने वन मंत्री को पत्र सौंपते हुए देहरादून जू के निकट हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर लालचन्द शर्मा ने कहा कि मालसी डियर पार्क जो कि वर्तमान में देहरादून जू के नाम से स्थापित किया गया है, उसके निकट बने होटल, रिसोर्ट एवं वैडिंग प्वाइंटों में तेज ध्वनि के साथ बजने वाले डीजे साउंड के कारण जू में रखे गये बेजुबान जानवरों को काफी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता एवं पशु प्रेमियों ने वन विभाग एवं शासन-प्रशासन को इस संबन्ध में अवगत कराते हुए इस पर प्रतिबंध लगाए जाने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि देहरादून जू के आसपास बडे-बडे होटलों, रिसोर्ट एवं वैडिंग प्वाइंटों के लगातार हो रहे निर्माण के कारण देहरादून जू का भविष्य खतरे में पड़ गया है। देर रात्रि तक तेज गति से बजने वाले संगीत के कारण जू में रखे जंगली जानवरों में बेचैनी होने लगती है। यही नहीं, बारात पहुंचे के वक्त को आतिशबाजी की जाती है, जो कि जानवरों को बेहद परेशान करने वाली होती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लालचन्द शर्मा ने कहा कि बेजुबान होने के चलते जंगली जानवर अपनी इस समस्या को बयां नहीं कर सकते हैं। इसीलिए वन विभाग द्वारा अन्य वन्यजीव अभ्यारण्यों एवं पार्कों के निकट सड़क मार्ग पर भी वाहनों के हार्न तेजी से न बजाने के निर्देश दिये जाते हैं। ऐसे में देहरादून जू के चारों ओर होने वाली तेज ध्वनि के कारण जू के सीमित क्षेत्र में रखे गये जानवरों पर क्या बीतती होगी। जानवरों की इस समस्या के समाधान एवं देहरादून जू के अस्तित्व को बचाये रखने हेतु इस प्रकार की ध्वनियों पर पाबंदी लगाया जाना नितांत आवश्यक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने वन मंत्री से आग्रह किया कि मालसी स्थित देहरादून जू के निकट होटल, रिसोर्ट एवं वैडिंग प्वाइंटों में बजने वाले तेज गति के ध्वनि यंत्रों व डीजे साउंड को प्रतिबन्धित किया जाय। साथ ही इस क्षेत्र में बारात पहुंचने के वक्त आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस पर कडी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने मालसी रेंज के डीएफओ को दूरभाष पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रतिनिधिमण्डल मे पूर्व विधायक राजकुमार, प्रवक्ता दीप वोहरा, भरत शर्मा, नीरज नेगी भी शामिल थे।
नोटः यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।