Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

श्रद्धांजलि सभा में श्रमिक नेता वीरेंद्र भंडारी को किया गया याद, किया गया नमन

सेंटर आफ इंडियन्स ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) की उत्तराखंड राज्य कमेटी की ओर से आज संगठन के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी की स्मृति में आज डीएवी इंटर कालेज करनपुर के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सेंटर आफ इंडियन्स ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) की उत्तराखंड राज्य कमेटी की ओर से आज संगठन के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेंद्र भंडारी की स्मृति में आज डीएवी इंटर कालेज करनपुर के सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान दिवंगत नेता को याद किया गया। उनके कार्यों की चर्चा की गई। साथ ही उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया।
कम्युनिष्ट नेता पीडी वलूनी, विपिन उनियाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, नितिन मलेठा अध्यक्षता में आयोजित की गई इस सभा में विभिन्न दलों और संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। साथ ही दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। स्मृति सभा में मुख्य वक्ता सीआईटीयू के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सांसद तपनसेन ने कहा है कि वीरेन्द्र भंडारी एक दूरदर्शी ट्रेड यूनियन नेता थे। उन्होने मजदूर वर्ग को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने संयुक्त ट्रेड यूनियन की परम्परा को आगे बढाया। उन्होंने वर्तमान राजनैतिक चुनौती को देखते हुऐ बेहतरीन ढंग से कार्य करने का आह्वान किया।

सीआईटीयू के राज्य प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ने मजबूत ट्रेड यूनियन आन्दोलन का आह्वान किया। इस मौके पर सीआईटीयू के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, अवसर पूर्व कैविनेट मन्त्री हीरा सिंह बिष्ट, सीपीआई के राज्य सचिव समर भण्डारी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर एसएन सचान, एटक महामंत्री अशोक शर्मा, कांग्रेस नेता सुरेंद्र अग्रवाल, एसपी सिंह, किसान सभा महामंत्री गंगाधर नौटियाल, रक्षा कर्मियों के संयोजक जगदीश छिमवाल के साथ ही बीमा संगठन, डाक, असंगठित क्षेत्र, महिला, छात्र, नौजवानों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर तपनसेन ने स्वर्गीय भण्डारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी को साल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भण्डारी के सुपुत्र एडवोकेट अभिषेक भण्डारी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सीटू महामंत्री कामरेड महेंद्र जखमोला तथा राज्य सचिव लेखराज ने संयुक्त रूप से किया।