Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

महाकुंभ को लेकर पलटी सरकार, अब 72 घंटे पहले तक कोविड निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

महाकुंभ को लेकर उत्तराखंड सरकार बार बार फैसले पलट रही है। पहले पूर्व सीएम ने त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया था।

महाकुंभ को लेकर उत्तराखंड सरकार बार बार फैसले पलट रही है। पहले पूर्व सीएम ने त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया था। इसे नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने जरूरी नहीं बताया। अब एक बार फिर देश भर में कोरोना के मामले जिस गति से बढ़ रहे हैं, तो उत्तराखंड सरकार को फिर से नई दिशा और गाइडलाइन पर सोचने को मजबूर होना पड़ा। अब कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट 72 घंटे पहले तक की लानी होगी।
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि कुंभ के दौरान राज्य और केंद्र की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज या कल कुंभ को लेकर एसओपी भी जारी कर दी जाएगी। हरिद्वार कुंभ को लेकर केंद्र के साथ ही राज्य सरकार किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। कुंभ मेले के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच होने जा रहे कुंभ को लेकर राज्य सरकार इंतजामों में जुटी हुई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में आने से 72 घंटे पहले तक की अवधि की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी जरूरी होगी।
गौरतलब है कि हाल ही में सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि कुंभ में आने वालों को अब कोविड के आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है। हालांकि, सभी श्रद्धालुओं को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करने की बात कही गई थी। इस छूट को उपलब्धि बताते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत अपने हर भाषणों में निगेटिव रिपोर्ट न लाने का जिक्र कर रहे थे। इस बीच वे भी कोरोना संक्रमित हो गए। वहीं, केंद्र भी कोरोना को लेकर गंभीर है। ऐसे में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ा। मुख्य सचिव ने साफ कर दिया है कि कुंभ में आने वालों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।