Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड की कोविड सेनानी नर्सों को मिलेगा माँ नंदा देवी सेवा सम्मान, यहां भेजें नामांकन को विवरण

उत्तराखंड में मां नंदा देवी सेवा सम्मान के पात्रों की चयन प्रक्रिया आरंभ होने जा रही है। ये पुरस्कार पूर्व सांसद (राज्यसभा सदस्य) तरुण विजय की ओर से हर साल दिया जाता है।

उत्तराखंड में मां नंदा देवी सेवा सम्मान के पात्रों की चयन प्रक्रिया आरंभ होने जा रही है। ये पुरस्कार पूर्व सांसद (राज्यसभा सदस्य) तरुण विजय की ओर से हर साल दिया जाता है। इस पुरस्कार को उत्तराखंड की असाधारण और निर्भीक महिलाओं को दिया जाता है। ऐसे लोगों को राज्यपाल के हाथों से सम्मानित किया जाता है। इस साल ये सम्मान समारोह एक नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
पूर्व सांसद तरुण विजय ने बताया कि इस बार ये पुरस्कार कोविड सेनानी नर्सों को दिया जाएगा। राज्य सरकार का मेडिकल विभाग कोविड सेनानी सेवभावी नर्सों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के समस्त सेवा संगठनों से इस सम्बंध में सेवा भावी नर्सों के नामांकन के लिए विवरण तुरंत जिला चिकित्सा अधिकारी को भेजने का अनुरोध है। इसमें नर्स का नाम, कार्य विवरण तथा नामांकनकर्ता का परिचय व मोबाइल नम्बर भेजें। उन्होंने बताया कि उन्हें विवरण की सीधे मेल भी की जा सकती है। उनकी मेल आइडी-tarunvijay2@yahoo.com है।