Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

कोटद्वार पुलिस ने 95 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कोटद्वार पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 95 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वह कार में सवार था। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में कोटद्वार पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को 95 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वह कार में सवार था। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक दुगड्डा पेट्रोल पंप से करीब एक किलोमीटर मागे कोटद्वार हल्द्वानी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक हुंडई वरना कार से उक्त गांजा बरामद की गई। इसमें सवार दानिश पुत्र सगीर निवासी बडोदा देहात थाना कटघर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
रास्ते में हर बैरियर से पहले उतरकर करता रहा मुआयना
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्रत्येक बैरियर पर पहले उतरा था। पैदल जाकर आगे देखता था कि कोई पुलिस चेकिंग तो नही है। फिर गाड़ी लेकर आगे जाता था। वह गांजा पहाड़ी क्षेत्रों से लाकर बिजनौर, मुरादाबाद क्षेत्रों में लोगो को बेचने मुनाफा कमाने जा रहा था। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पौड़ी पुलिस के मुताबिक माह जनवरी में जनपद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 10 व्यक्तियों के विरुद्ध 10 अभियोग पंजीकृत कर 169 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा व 800 ग्राम चरस बरामद की।