जानिए वर्ष 2023 में कब कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, ये है तिथि और समय
साल 2022 अपने समापन की ओर है। नया साल यानी 2023 बस आठ दिन बाद शुरू हो जाएगा। नए साल के स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। उत्तराखंड में तो मसूरी, नैनीताल के साथ ही अन्य पर्यटक स्थलों पर बुकिंग चल रही है। आने वाले साल के लिए कई लोगों के मन यह प्रश्न उठ रहे हैं कि अगले साल ग्रहण कब और किस समय लगेंगे। इसके साथ उनके मन में यह भी उत्सुकता है कि क्या उस ग्रहण का प्रभाव भारत पड़ेगा या नहीं। साथ ही सूतक काल मान्य होगा या नहीं। बता दें कि ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2023 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इसमें से 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे पर देखिए)वर्ष 2023 में लगने वाले सूर्यग्रहण
साल 2023 पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन लगेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। वहीं, साल का दूसरा और साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन होगा। यह ग्रहण भारत के अतिरिक्त पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। इस वजह से भारत में दोनों सूर्यग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे पर देखिए)
वर्ष 2023 में चंद्रग्रहण
ज्योतिष पंचांग के अनुसार, साल का पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार के दिन लगेगा। यह चंद्रग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे पर समाप्त हो जाएगा। भारत में यह चंद्रग्रहण दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। वहीं साल का अंतिम और दूसरा चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन लगेगा। इस दिन यह ग्रहण रात 1 बजकर 06 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। खास बात ये है कि ये पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। साथ इसमें सूतक काल भी मान्य होगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



