Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

जानिए आज का राशिफल, सिंह राशि वालों में रहेगा उत्साह, धनु राशि वाले न लें जोखिम: आचार्य पंकज पैन्यूली

जानिए आज 28 अगस्त शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है।

जानिए आज 28 अगस्त शनिवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है। हमें राशिफल से मिलने वाले संकेतों को गम्भीरता से समझना है। तभी हम शुभ संभावनाओं का लाभ और अशुभ घटनाक्रमों से होने वाली हानि टाल सकते हैं। तो आयें जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। बता रहे हैं आचार्य पंकज पैन्यूली।
मेष राशि
आज आपको किसी वस्तु विशेष का सुख सुख प्राप्त होगा। घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा का भी योग बन रहा है। पिछली किसी समस्या का भी समाधान होगा।
वृष राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर होकर कार्य साधने में सफल होंगे। यदि आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज अवश्य कुछ बेहतर होने वाला है
मिथुन राशि
आज आप का चिंतन भविष्य को लेकर बहुत सकारात्मक रहेगा।साथ ही बच्चों के भविष्य को लेकर भी आप कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। यदि आप व्यपारी वर्ग से हैं तो आज आप,अपनी प्रतिष्ठा को स्थापित करने के बारे में विचार कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज आप का व्यवहार बहुत ही सरल और विचारों में सकारात्मकता बनी रहेगी। कार्य के प्रति  समर्पण बना रहेगा। लेकिन भावनाओं में नियंत्रण रखें।
सिंह राशि
आज भी आप उत्साह से भरे रहेंगे। यदि संयम और सावधानी के साथ संबन्दी कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे तो कार्य निर्बाध रूप से होते रहेंगे, लेकिन असंयमित होने पर किसी विपरीत लिंगी के आकर्षण में समस्या भी मोल ले सकते हैं।
कन्या राशि
यदि आप बेरोजगार हैं तो आज आप किसी जानकार व्यक्ति के माध्यम से रोजगार के साधनों से जुड़ सकते हैं। अथवा नौकरी या व्यवसाय वर्ग वाले हैं, तो भी आपके सम्पर्क आज काम आने वाले हैं। आप अविवाहित हैं तो आज आपको आपसे प्रतिभाशाली जीवन साथी मिलने का योग बसन रहा है।
तुला राशि
आज आप कार्य क्षेत्र में कुछ नवीन बदलाव कर सकते हैं, जिनके परिणाम भविष्य में बहुत अच्छे होंगे। यदि आपने कहीं कोई साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आज उसके अच्छे परिणाम आने की पूर्ण संभावना है।
वृश्चिक राशि
आज आप घर से नौकरी या व्यपार के लिए प्रस्थान कर सकते हैं। या विचार बना सकते हैं। आज आपको किसी से अच्छा मार्गदर्शन भी मिल सकता है। साथ ही भाग्य का भी साथ रहेगा।                                                                        धनु राशि
आज आपको जोखिम वाला कोई भी काम हाथ में नही लेना है। हां यदि आप शोध और लेखन के कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप बहुत अच्छी रचना या शोध कर सकते हैं। आज आप किसी से भावनात्मक संबंध भी जोड़ सकते हैं।
मकर राशि
यदि आप किसी प्रतिद्वंद्वी से परेशान हैं तो आज आपके प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आज कोई अच्छा रिश्ता आपको मिल सकता है।
कुम्भ राशि
आज आपको संघर्ष से तो गुजरना पड़ सकता है, लेकिन कार्य पूर्ण होंगे।
मीन राशि
आज आपको बच्चों से प्रसन्ता मिलेगी। आप स्वयं भी आज बहुत सकारात्मक एवं ऊर्जावान बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र में धन लाभ और मान सम्मान मिलने का भी योग है। आप कुछ रचनात्मक कार्य भी आज से शुरू कर सकते हैं।


आचार्य का परिचय
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु, संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश, जिला देहरादुन, उत्तराखंड।
सम्पर्क सूत्र-9818374801,,,,8595893001