Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

जानिए देहरादून सहित उत्तराखंड में पांच दिन का मौसम, प्रदेश भर में येलो अलर्ट, ऐसा रहेगा दून का तापमान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। साथ ही बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। वैसे इस तरह का मौसम अगस्त माह तक बना रहता है, जब उमस भरी गर्मी रहती है। फिलहाल मौसम विभाग ने पांच दिन तक के लिए राज्यभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में रविवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हालांकि, देहरादून में शनिवार से बारिश नहीं हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 14 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक राज्यभर के जिलों में हर दिन कुछ जगह या अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे अगले दो दिन 20 जुलाई तक भी इसी तरह का मौसम रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश भर के लिए 14 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर की संभावना है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की घटनाएं घटित हो सकती हैं। नदी नालों का प्रवाह बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 14 जुलाई की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। 15 से 21 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 31, 31, 30, 31, 31, 31 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान हर दिन 26 डिग्री रहने की संभावना है। 21 जुलाई तक हर दिन देहरादून में बारिश भी हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।