जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान, पांच दिन तक राज्यभर में येलो अलर्ट, इस दिन देहरादून में होगी बहुत भारी बारिश
उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, सोमवार अगस्त को कई जिलों में बारिश नहीं हुई और आज मंगलवार 19 अगस्त की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित अन्य कई जिलों में धूप निकल गई। साथ ही कभी कभी बादल भी छा रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 19 से 25 अगस्त तक राज्य के जिलों में अनेक या अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन और नदी नालों का जल प्रवाह बढ़ने की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन का अलर्ट
19 से 22 अगस्त तक के लिए मौसम विभाग ने राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी संभावना है। 23 अगस्त के लिए देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट, शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को बारिश के दौरान सचेत रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
मंगलवार 19 अगस्त की पूर्वाह्न करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 20 से 26 अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 29, 27, 27, 26, 28, 28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। साथ ही 26 अगस्त तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



