Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 26, 2026

जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान, कहां कहां है बारिश की संभावना, कितना बढ़ जाएगा दून का तापमान

उत्तराखंड में भले ही मैदानी इलाकों में भी बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। अब धीरे धीरे राजधानी देहरादून का तापमान भी बढ़ने की संभावना है। आज बुधवार तीन अप्रैल को कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बीच बीच में धूप के भी दर्शन हो रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, चार अप्रैल तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। पांच अप्रैल को इन जिलों के साथ ही टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा जिले में भी बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। छह और सात अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश प्रभावित जिलों में आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। वहीं, पांच अप्रैल को चार हजार से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार तीन अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। चार से 10 अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 31, 31, 32, 33, 33, 33 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान क्रमशः 19, 17, 17, 17, 18, 18, 18 डिग्री रह सकता है। सात अप्रैल को छोड़कर अन्य सारे दिन देहरादून में बादल रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed