Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

जानिए उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान, बढ़ गया देहरादून का तापमान, पांच दिन येलो अलर्ट

फिलहाल उत्तराखंड में बारिश का क्रम धीमा पड़ गया है। अब एक दिन में कुछ ही घंटों की बारिश हो रही है। शुक्रवार की देर शाम से देर रात तक देहरादून में अच्छी खासी बारिश हुई। वहीं, शनिवार छह सितंबर की सुबह से ही देहरादून में कहीं धूप और कहीं बादल हैं। इसी तरह का मौसम अन्य जिलों में भी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, छह सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर गर्जन और बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने छह सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों के लिए कहीं कहीं भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की संभावना जताई गई है। साथ ही नदी और नालों का जल प्रवाह भी बारिश के दौरान बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार छह सितंबर की सुबह करीब 10 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। सात से 13 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 28, 27, 28, 27, 27, 26 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23, 23, 23, 24, 23, 22, 21 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।