Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान, आज इन जिलों में होगी बारिश, देहरादून में सर्दी का आगमान

उत्तराखंड में फिलहाल राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 10 अक्टूबर के लिए पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। इसके साथ ही 11 से 16 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश अब कहीं कहीं कभी कभार हो रही है, इसके बावजूद देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाको में भी सुबह, शाम और रात को मौसम सुहावना होता जा रहा है। रात को तापमान गिर रहा है और अब हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 10 अक्टूबर की सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 11 और 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। 13 से 17 अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रह सकता है। ऐसे में अब रात को हो सकता है लोगों को पंखे बंद करने की जरूरत पड़ जाए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।