Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

जानिए उत्तराखंड में पांच दिन के मौसम का पूर्वानुमान, ऐसा रहेगा देहरादून का तापमान

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की क्रम कुछ हल्का पड़ गया है। इसके बावजूद पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की शाम तक प्रदेशभर में कुल 199 सड़कें बंद थीं। मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। नदी और नाले उफान पर हैं। ऐसे में तटवर्ती वाले इलाकों के लोगों को बारिश के दौरान सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
रविवार 28 जुलाई की सुबह से ही राजधानी देहरादून में धूप निकली हुई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज प्रदेश भर के जिलों में कुछ जगह और अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह का मौसम एक अगस्त तक रहेगा। इसके अगले दो दिन तीन अगस्त तक बारिश में मामूली कमी देखी जा सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक राज्यभर के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। कहीं कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर भी चल सकते हैं। नदी नालों में जल प्रवाह बढ़ सकता है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन से रास्ते बंद हो सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 28 जुलाई की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। 29 जुलाई से लेकर चार अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 31, 31, 28, 27, 28, 29, 29, डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26, 26, 25, 25, 25, 25, 25 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। साथ ही चार अगस्त तक हर दिन देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।