Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 30, 2026

जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल, कब कहां हो सकती है भारी बारिश

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। अधिकांश जिलों में हर दिन बारिश के चलते तापमान भी बहुत ज्यादा नहीं चढ़ रहा है। ऐसे में गर्मी से हल्की राहत है।

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। अधिकांश जिलों में हर दिन बारिश के चलते तापमान भी बहुत ज्यादा नहीं चढ़ रहा है। ऐसे में गर्मी से हल्की राहत है। हालांकि धूप के दौरान घर से बाहर निकलने में उमस भरी गर्मी तंग कर रही है। यदि हम आगामी मौसम की बात करें तो 30 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान अलग अलग दिन 29, 28, 27 और 26 डिग्री तक रह सकता है। यानि की फिलहाल ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना कम है। इस दौरान अलग अलग दिन अलग अलग स्थानों के लिए भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
देहरादून सहित आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह बारिश हो रही थी। कुछ देर बरसकर आसमान में धूप नजर आने लगी। इस बीच धूप और कभी बादल छाने का दौर जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार 23 जुलाई को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं तेज बौछार पड़ेंगी। पर्वतीय इलाकों के अधिकांश स्थानों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,  24 जुलाई को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। साथ ही इस दिन देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 जुलाई को पर्वतीय क्षेत्र के अनेक स्थानों पर और मैदानी इलाकों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 26 जुलाई को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों तथा शेष जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 27 जुलाई को गढ़वाल और कुमाऊं में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 26 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना का यलो अलर्ट है। वहीं, 27 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि हम आज 23 जुलाई को देहरादून के तापमान की बात करें तो सुबह 11 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 24 जुलाई को भी इसी तरह का तापमान रहेगा। 25 जुलाई से 28 जुलाई तक अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आने की संभावना है। इसके बाद 29 जुलाई को भी एक डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 जुलाई को इसमें एक डिग्री और गिरावट की संभावना है। यानि कि आने वाले दिनों में गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।