Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल, बढ़ेगा तापमान, इस दिन दून में हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में फिलहाल तीन पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज भी कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। आज सात मार्च को देहरादून सहित अन्य इलाकों में बादलों के बीच धूप खिली हुई है। साथ ही मौसम शुष्क है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ और नौ मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 और 11 मार्च को उक्त पर्वतीय जिलों में बारिश और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। बारिश प्रभावित जिलों में बारिश के दिन 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति और दून में बारिश की संभावना
गुरुवार सात मार्च की दोपहर करीब 12 बजे देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। आठ से 14 मार्च तक देहरादून का तापमान क्रमशः 23, 24, 25, 24, 27, 27, 21 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमन क्रमशः 12, 14, 16, 16, 15, 16, 12 डिग्री रह सकता है। 14 मार्च को देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।