Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

जानिए उत्तराखंड में मौसम का हाल, अब देहरादून में मौसम होता जाएगा गर्म

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। राजधानी देहरादून में शुक्रवार नौ फरवरी की सुबह से ही धूप निकल गई। अधिकांश जिलों का यही हाल है। दिन में धूप से काफी राहत है और धूप सहन तक नहीं हो रही है। वहीं, सुबह, शाम और रात को मौसम ठंडा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 13 फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। यानि कि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद भी दो दिन मौसम में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून का तापमान अब धीरे धीरे बढ़ता जाएगा। सर्दी से लोगों को निजात मिलेगी और कुछ गर्म होने लगेगा। हालांकि, बीच बीच में ठंडे दिनों का सामाना करना पड़ सकता है। शुक्रवार नौ फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह का तापमान कल 10 फरवरी को भी रहेगा। 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके बाद 12 से 14 फरवरी तक देहरादून में कहीं कहीं बादल रहेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान अलग अलग दिन 10, नौ व 11 डिग्री रहेगा। 15 और 16 फरवरी को देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। इसी तरह न्यूनतम तापमान अलग अलग दिन 11 व 12 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में ये दो दिन गर्म रहने वाले हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।