Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

जानिए देहरादून सहित उत्तराखंड में सात दिन का मौसम, अब देहरादून में इस दिन से सताएगी गर्मी

उत्तराखंड में फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क चल रहा है। आज शनिवार 22 मार्च को देहरादून सहित विभिन्न जिलों का आसामान साफ है। पर्वतीय इलाकों में सुबह, शाम और रात सर्द है, लेकिन देहरादून सहित मैदानी इलाकों में गर्मी ने अब तंग करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ती चली जाएगी और ये मौसम की सामान्य प्रक्रिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार 22 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 मार्च से लेकर 26 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। 27 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 28 मार्च को पूरे राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल देहरादून में अप्रैल की गर्मी का एहसास होने लगा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज शनिवार 22 मार्च की दोपहर करीब सवा एक बजे तक देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। ये ही जिले का अधिकतम तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। 23 से लेकर 29 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 28, 29, 31, 33, 31 व 31 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11, 14, 15, 16, 17, 13, 15 डिग्री रहने का अनुमान है। इससे साफ है कि 24 मार्च से रात भी ज्यादा गर्म होने लगेंगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।