जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान, कल से कई जिलों में ओरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल बरस रहे हैं। बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर के चलते पर्वतीय जिलों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। वहीं, अन्य इलाकों में नदी नालों का जल प्रवाह बढ़ने के साथ ही बारिश के दौरान मैदानी इलाकों की सड़कें तालाब का रूप ले रही हैं। मतलब साफ है कि ड्रैनेज की व्यवस्था सही नहीं हो पाई है। देहरादून में तो फुटपाथ के नीचे बनी नालियां मलबे से अटी पड़ी हैं। ऐसे में बारिश होते ही सड़क पर बाढ़ जैसा नजारा दिखता है। अगस्त माह की खासियत है कि इस माह धूप असहनीय होती है। ऐसा हो भी रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड का मौसम
आज 21 अगस्त की सुबह से ही राजधानी देहरादून में बारिश थमी हुई है। साथ ही बीच बीच में तेज धूप भी निकल रही है। कभी कभी बादल भी आसमान में छा रहे हैं। इसी तरह का मौसम राज्य के अन्य जिलों में भी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक राज्य के जिलों में अनेक या अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान पर्वतीय जिलों में संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना है। नदी और नालों का जल प्रवाह भी बढ़ सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मौसम की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज गुरुवार 21 अगस्त के लिए राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 अगस्त के लिए बागेश्वर और चंपावत, 23 अगस्त के लिए देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, 24 अगस्त के लिए उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, 25 अगस्त के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है। इन दिनों शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
गुरुवार 21 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 22 से 28 अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 27, 28, 26, 27, 28, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है। 28 अगस्त तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



