जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान, इस दिन से सर्दी करेगी ज्यादा परेशान
फिलहाल उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 18 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं पाला गिर सकता है। साथ ही अगले दो से तीन दिन तक दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी भी संभव है। ऐसे में दिन के समय मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना है। ज्यादा सर्दी नहीं है। वहीं, रात को सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है। चार दिन बाद से दिन और रात के तापमान में ज्यादा गिरावट संभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
आज मंगलवार 18 नवंबर की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। 21 नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 22, 21, 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11, 11, 10 डिग्री रह सकता है। 22 से 25 नवंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 20, 19, 19, 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ, नौ, आठ आठ डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में 22 नवंबर से सर्दी बढ़ती चली जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



