जानिए उत्तराखंड में सात दिन का मौसम पूर्वानुमान, देहरादून में रात को पड़ेगी ज्यादा सर्दी
इन दिनों उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। आज शनिवार 25 अक्टूबर की सुबह से ही देहरादून सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ है। दिन हल्के गर्म हैं और रात में अब सर्दी बढ़ रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 25 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
शनिवार 25 अक्टूबर की सुबह करीब पौने 10 बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 28 अक्टूबर से लेकर एक नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान क्रमशः 14, 14, 15, 15, 15 व 14 डिग्री रह सकता है। एक नवंबर तक देहरादून में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



