Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

January 14, 2026

जानिए देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान, इस दिन से थमेगा बारिश का सिलसिला

फिलहाल उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून में भी पिछले कुछ दिनों से गर्मी से हल्की राहत है। अनुमान है कि चार दिन तक राज्यभर में बारिश का सिलसिला चल सकता है। इसके बाद बारिश थमेगी और गर्मी भी बढ़ने की संभावना है। आज मंगलवार तीन जून की सुबह से ही राजधानी देहरादून में कहीं कहीं बादल और कहीं धूप का मिला जुला असर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
आज मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज तीन जून को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के अनेक स्थानों और शेष जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चार जून को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत जिले में कुछ स्थानों पर या कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। छह जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। सात से नौ जून तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन से पांच जून तक बारिश प्रभावित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर चलने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने और सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार तीन जून की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। चार से 10 जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 26, 28, 31, 33, 33, 34, 35 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 19, 20, 22, 24, 24, 25, 25 डिग्री रह सकता है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Bangwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *