Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

जानिए राशिफल, कन्या वालों को ससुराल पक्ष से मिल सकता है लाभ, धनु वाले भावनाओं पर रखें नियंत्रणः आचार्य पंकज

जानिए आज पांच सितंबर रविवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है।

जानिए आज पांच सितंबर रविवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है। हमें राशिफल से मिलने वाले संकेतों को गम्भीरता से समझना है। तभी हम शुभ संभावनाओं का लाभ और अशुभ घटनाक्रमों से होने वाली हानि टाल सकते हैं। तो आयें जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। बता रहे हैं आचार्य पंकज पैन्यूली।
मेष राशि
आज आप घर के लिए कोई नया सामान आदि खरीद सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो किसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। आपको आज मान-सम्मान भी मिल सकता है।
वृष राशि
यदि आप कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आपकी चित्रकारी अथवा कला का प्रदर्शन बहुत ही बेहतरीन होने वाला है।
मिथुन राशि
आज आपकी रुचि स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति अधिक रहेगी। परिवारीजनों के साथ समय व्यतीत होगा।
कर्क राशि
यदि आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आपको जनता का समर्थन मिलने वाला है। अथवा आप जनता के बीच अपना वर्चस्व कायम कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज आप किसी परमार्थ के कार्य से जुड़ सकते हैं। आंशिक शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है।
कन्या राशि
आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप नौकरी पेशे वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप नौकरी  के इतर भी आय के साधन स्थापित करने के बारे में  विचार बना सकते हैं।
तुला राशि
आज आपको कर्मक्षेत्र से संतुष्टि प्राप्त होगी। व्यापार में विस्तार और नौकरी में पदोन्नति की संभावना बनेगी।
वृश्चिक राशि
आज आपको सन्तान पक्ष से बहुत प्रसन्नता मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको उन्नतिकारक कोई अच्छा अवसर मिलने वाला है। नौकरी व्यवसाय वालों के लिए भी दिन अति शुभ है।
धनु राशि
आज आपको मानसिक भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। वैसे आज आपको अन-अपेक्षित धन लाभ की प्राप्ति भी संभव है।
मकर राशि
आदि आपके अपने व्यावसायिक साझेदार के साथ किसी कारण से मतभेद चल रहें हैं तो आज सुधारने की कोशिश करें। मतभेद अवश्य दूर होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अति शुभ है।
कुम्भ राशि
आज आपके रुके कार्य पूरे होते हुए दिखाई देंगे। परिवारीजनों के साथ किसी कारण से मतभेद हैं, तो वो भी दूर होंगे।
मीन राशि
आज आपको कन्या सन्तान से प्रसन्नता मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा आकांक्षी हैं तो आज आपको विशेष दिशा-निर्देश मिलने वाला है। नौकरी और व्यापारी वर्ग  के लिए दिन उपलब्धि कारक है।

आचार्य का परिचय
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु, संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश, जिला देहरादुन, उत्तराखंड।
सम्पर्क सूत्र-9818374801,,,,8595893001