Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

जानिए राशिफल, मेष राशि वालों का बनेगा काम, वृश्चिक राशि वालों का क्रोध बिगाड़ेगा कामः आचार्य पंकज

जानिए आज दो सितंबर गुरुवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है।

जानिए आज दो सितंबर गुरुवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है। हमें राशिफल से मिलने वाले संकेतों को गम्भीरता से समझना है। तभी हम शुभ संभावनाओं का लाभ और अशुभ घटनाक्रमों से होने वाली हानि टाल सकते हैं। तो आयें जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। बता रहे हैं आचार्य पंकज पैन्यूली।
मेष राशि
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सक्रिय बने रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आज आपका बन सकता है।
वृष राशि
यदि आप व्यापारी वर्ग या कॉन्ट्रेक्टर वर्ग से हैं तो आज के दिन आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आप किसी ऐसे व्यक्ति के सम्पर्क में आ सकते हैं, जो आने वाले समय में आपके काफी काम आने वाला है।
कर्क राशि
आज आप नौकरी/व्यवसाय के सिलसिले में निवास स्थान से किसी दूसरे स्थान की ओर प्रस्थान कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज आपको किसी उच्चस्थ अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। यदि आप आज किसी मित्र या परिचित से कोई  सहयोग चाहते हैं तो अवश्य मिलेगा।
कन्या राशि
यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो आज आप रोजगार से जुड़ रहे हैं। जो लोग पहले से ही नौकरी और व्यापार  से जुड़े हुए हैं, उनको आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला राशि
आज आपका मन व्यवहारिक कार्यों की अपेक्षा अध्यात्म की ओर अधिक रह सकता है। फिर भी आप के प्रस्तावित सभी काम पूर्ण होंगे।
वृश्चिक राशि
आज आप क्रोध की अधिकता के कारण स्वयं अपने काम विगाड़ सकते हैं। या किसी विवाद में उलझ सकते हैं। अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि
आज आप अपने पड़ोसी के कारण चिंतित  रह सकते हैं। साथ ही आज आपको दिनचर्या पूर्ववत ही रखनी होगी। किसी नये काम या योजना से जुड़ना भी उचित न होगा।
मकर राशि
यदि आपका कोई व्यवसायिक साझेदार है तो आज उसके साथ मतभेद उभर सकते हैं। पूर्व में आपका काम या नौकरी के लिए जो संघर्ष चल रहा था। आज उसमें कुछ शुभ संकेत मिल सकते हैं।
कुम्भ राशि
आप किसी सरकारी विभाग में या किसी अन्य जगह जिम्मेदारी वाले पद में हैं तो किसी महत्वपूर्ण  दस्तावेज में हस्ताक्षर से पूर्व  उसका विधिवत अवलोकन अवश्य करें। आज आप बच्चों के साथ किसी पर्यटक स्थल में घूमने जा सकते हैं। अथवा मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं।
मीन राशि
आज आप बच्चों के परामर्श पर स्थायी सम्पति खरीदने का मन बना सकते हैं। आपका यदि  कोई संपत्ति विवाद पूर्व से चला आ रहा है तो उसके भी सुलझने का आसार हैं। यदि आप संगीत, कला, लेखन आदि क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आपको प्रसिद्धि मिलने का योग है।


आचार्य का परिचय
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु, संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश, जिला देहरादुन, उत्तराखंड।
सम्पर्क सूत्र-9818374801,,,,8595893001