Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

जानिए राशिफल, सिंह राशि वालों का बढ़ेगा सम्मान, मकर वालों का भाग्य अनुकूलः आचार्य पंकज

जानिए आज नौ सितंबर गुरुवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है।

जानिए आज नौ सितंबर गुरुवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है। हमें राशिफल से मिलने वाले संकेतों को गम्भीरता से समझना है। तभी हम शुभ संभावनाओं का लाभ और अशुभ घटनाक्रमों से होने वाली हानि टाल सकते हैं। तो आयें जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। बता रहे हैं आचार्य पंकज पैन्यूली।
मेष राशि
आज आपको माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जमीन, मकान या वाहन को लेकर भी किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। किसी शत्रु के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं।
वृष राशि
आज आपके मन मस्तिष्क में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतन बना रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो आज आप पढ़ाई-लिखाई के मामले में गम्भीरता से विचार करेंगे। आज आपकी कल्पना शक्ति भी काफी अच्छी रहेगी। जो लोग रचनाकार हैं, उन्हें इसका फायदा होगा।
मिथुन राशि
आज आप घर में किसी प्रकार का उत्सव मनाने का मन बना सकते हैं। कोई खरीददारी आदि भी कर सकते हैं।
कर्क राशि
यदि आप व्यवसाय संबंधी  किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज उसमें आप अंतिम फैसला ले सकते हैं।
सिंह राशि
आज आप का मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी  अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
आज आप आय के साधनों को सुदृढ़ करने के बारे में विचार करेंगे। किसी सुयोग्य व्यक्ति अथवा किसी सामर्थ्यवान व्यक्ति का भी आज आपको सहयोग मिल सकता है।
तुला राशि
यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आज आपका या तो स्थानांतरण हो सकता है, या आप स्थानांतरण के लिए पहल कर सकते हैं। ऑफिसियली विजिट भी आपका हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आप के प्रस्तावित कार्यों में बाधा तो आयेगी, लेकिन आपके काम पूर्ण अवश्य होंगे। नौकरी व्यवसाय के संबंध में आज आप घर से दूर जा सकते हैं।
धनु राशि
यदि आप व्यापारी हैं, तो आज आपके कार्य स्थल पर किसी सरकारी संस्था का औचक निरीक्षण हो सकता है। आप किसी शोध कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप कोई उपयोगी शोध कर सकते हैं।
मकर राशि
नौकरी व्यापार में आज आपको किसी महिला का सहयोग मिल सकता है। भाग्य आपके अनुकूल होने से आज आपका कोई मनपसन्द काम हो सकता है।
कुम्भ राशि
आज आपको अनअपेक्षित विषयों से उलझना पड सकता है। आप स्वयं भी कोई ऐसा निर्णय ले सकते हैं,जो समस्या का कारण बन जायेगा।
मीन राशि
यदि आपके जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार से मतभेद हैं, तो आज सुलह की बहुत अच्छी संभावना है। आज आपकी कन्या सन्तान का रिश्ता जुड़ सकता है।


आचार्य का परिचय
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु, संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश, जिला देहरादुन, उत्तराखंड।
सम्पर्क सूत्र-9818374801,,,,8595893001