Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

जानिए राशिफल, वृश्चिक राशि वाले प्रतिद्वंद्वी पर पड़ेंगे भारी, धनु राशि वाले संतान से रहेंगे चिंतितः आचार्य पंकज

जानिए आज 31 अगस्त मंगलवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है।

जानिए आज 31 अगस्त मंगलवार को आपका दिन कैसा रहेगा। आज का दिन किस राशि वालों के लिए अनुकूल है। किस राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत है। हमें राशिफल से मिलने वाले संकेतों को गम्भीरता से समझना है। तभी हम शुभ संभावनाओं का लाभ और अशुभ घटनाक्रमों से होने वाली हानि टाल सकते हैं। तो आयें जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। बता रहे हैं आचार्य पंकज पैन्यूली।
मेष राशि
आज आपके मन का सन्तुलन बहुत अच्छा रहेगा। आप भविष्य के लिए कोई अच्छी रणनीति भी बना सकते हैं। छोटे भाई बहिन के साथ मिलकर आप कोई निर्माण कार्य या व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
वृष राशि
आज आपके मन में जो सार्थक विचार आएंगे। उन विचारों का उपयोग आप अपने व्यवसाय या कार्य क्षेत्र में कर सकते हैं। यदि आप प्रस्तोता या लेखक हैं तो आज आपकी प्रस्तुति बहुत अच्छी रहने वाली है। आप यदि आप रोजगार को स्थापित करना चाहते हो तो सही मौका है।
मिथुन राशि
आज आप आवश्यकता से अधिक आलसी बने रह सकते हैं। धन के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आज भी आप अधिक अपव्यय के कारण परेशान रह सकते हैं।
कर्क राशि
यदि आप व्यपारी वर्ग से हैं तो आज आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशे वालों के लिए को भी आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको बड़ी बहिन या बुआ की तरफ से खुशी कोई प्रसन्नता या लाभ भी मिल सकता है।सिंह राशि
आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक बने रहेंगे। आप अपनी योग्यता से आज कार्य क्षेत्र में सम्मान या पारितोष प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिस-किसी भी कार्य को आपने शुरू किया हुआ है, उसमें आज अच्छे संकेत प्राप्त होंगे। आप यदि किसी काम को लेकर विचाराधीन हैं, तो आज उसकी शुरुवात करें। परिणाम अच्छे होंगे।
तुला राशि
आज भी आपको कार्य के प्रति संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। छोटी भूल के कारण भी परेशानी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
आज आप प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ने वाले हैं। यदि आप किसी अदालती विवाद से गुजर रहे हैं तो आज आपको अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं। जीवन जीवन साथी की तलाश भी आज पूरी हो सकती है।
धनु राशि
आज आप संतान पक्ष से थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। किए गये परिश्रम के परिणाम भी आशानुकूल नही होंगे।
मकर राशि
आज आप बौद्धिक स्तर से अच्छे निर्णय ले सकते हैं। यदि आप प्रशानिक स्तर के अधिकारी अथवा परामर्शक हैं, तो आज आपको सक्रिय रहना चाहिए। अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कुम्भ राशि
आज आपको कार्य क्षेत्र में कुछ अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रतिद्वंद्वियों के कारण भी क तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अतः आज आपको धैर्य के साथ दिन बिताने की जरूरत है।
मीन राशि
आज आप को अपने से छोटे कर्मचारियों या छोटे-छोटे व्यपारियों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। आप को सन्तान पक्ष से प्रसन्ता प्राप्त होगी। अथवा सन्तान के लिए आप कोई अच्छी योजना बना सकते हैं, जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम होंगे। आयाम जोड़ने के बारे में गम्भीर चिंतन कर सकते हैं। तकनीकि कमी कैसे पूर्ण हो इस बारे में किसी की सलाह ले सकते हैं। अध्ययनरत छात्र हैं तो आप किसी व्यावसायिक कोर्स के लिए किसी दूसरे स्थान में जा सकते हैं।

आचार्य का परिचय
आचार्य पंकज पैन्यूली
ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु, संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश, जिला देहरादुन, उत्तराखंड।
सम्पर्क सूत्र-9818374801,,,,8595893001