Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 17, 2026

जानिए, उत्तराखंड के मौसम का हाल, कब होगी बारिश, कहां रहेगा सूखा

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम सूखा चल रहा है। सुबह से ही चटख धूप है। वहीं, सुबह और शाम को मैदानी क्षेत्र में हल्की सर्दी है।


उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम सूखा चल रहा है। सुबह से ही चटख धूप है। वहीं, सुबह और शाम को मैदानी क्षेत्र में हल्की सर्दी है। मौसम का इस तरह का हाल अगले तीन दिन तक रहने वाला है। इसके बाद 22 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक आज 18 फरवरी की शाम को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मैदानी क्षेत्र में मौसम सामान्य रहेगा।
उन्होंने बताया कि 19 फरवरी से 21 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 22 फरवरी को फिर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी। शेष जनपदों में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी बढ़ता जा रहा है।