Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 20, 2026

जानिए इस नवरात्र में एक सप्ताह तक कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, देहरादून सहित इन जिलों में थमेगी बारिश

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज सोमवार यानि कि 22 सितंबर को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो गई है। हालांकि, इस बार नवरात्र दस दिन के हैं और 11वें दिन विजयदशमी है। फिलहाल हम आपको नवरात्र के सात दिन के मौसम की जानकारी दे रहे हैं। क्योंकि उत्तराखंड में इस बार बारिश ने काफी तबाही मचाई। मई के माह से शुरु हुआ बारिश का सिलसिला कई जिलों में सितंबर माह के तीन सप्ताह तक चला। अब फिलहाल मैदानी इलाकों में बारिश से राहत है और कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश सिमट कर रह गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
सोमवार 22 सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून में अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ है। अन्य मैदानी जिलों में हरिद्वार, उधमसिंह नगर के साथ ही कई मैदानी शहरों में भी मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अभी बारिश थमी नहीं है। हालांकि, बारिश का क्रम धीमा पड़ गया है। कई जिले शुष्क बने हुए हैं। चलिए अब हम आपको सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान बताते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज 22 सितंबर से 24 सितंबर तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 25 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में इसी तरह की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। फिलहाल मौसम संबंधी चेतावनी किसी दिन के लिए नहीं दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
देहरादून के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान हल्की राहत है। सोमवार 22 सितंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 23 से 29 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 29, 30, 31, 32, 29, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 23 डिग्री तक रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो तभी खबर बायरल होगी। बस इतना ध्यान रखिए।