Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

जानिए कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, दून में कब कब घटेगा और बढ़ेगा तापमान

इन दिनों उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। हालांकि, कुछ पर्वतीय जिलों में एक बार फिर से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 18 मार्च को उत्तरकाशी,चमोली और टिहरी जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। कल का मौसम भी इसी तरह रहेगा। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 20 और 21 मार्च को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 22 मार्च को फिर से उक्त जिलो में बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
देहरादून की बात करें तो तापमान धीरे धीरे बढ़ रहा है। सोमवार 18 मार्च की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। 19 से 25 मार्च तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 29, 26, 28, 30, 29, 32 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान क्रमशः 13, 14, 14, 16, 16, 16, 17 डिग्री रहने की संभावना है। 25 मार्च तक अधिकांश दिन देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।