Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

जानिए कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, कब और कहां हो सकती है बारिश

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दिन पहले बुधवार की शाम को बारिश का माहौल बनने लगा था। ठंडी हवाएं चलने लगी और तेज हवाओं के साथ ही आसमान में घिरे बादल भी उड़ गए। वहीं, गुरुवार 11 अप्रैल की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के कई इलाकों में धूप खिल गई। हालांकि, बीच बीच में बादल भी छा रहे हैं और गायब भी हो रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,  कल 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है। 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के साथ ही हरिद्वार जिले में भी बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 14 और 15 अप्रैल को राज्यभर में बारिश की संभावना है। इन दोनों दिन अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 13 अप्रैल को बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में, 14 और 15 अप्रैल को साढ़े तीन मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बारिश का येलो अलर्ट
आज 11 अप्रैल को बारिश संभावित जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 अप्रैल को भी बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। 14 अप्रैल को आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में इस दिन भी येलो अलर्ट है। 15 अप्रैल के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 11 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 12 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 34, 34, 28, 31, 31, 32, 32 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19, 21, 18, 19, 20, 21 डिग्री रह सकता है। 18 अप्रैल तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।