Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

जानिए पांच दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, कहां हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में फिलहाल मैदानी इलाके धूप से तप रहे हैं। पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में कभी कभार बर्फबारी की सूचनाएं भी मिल रही हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज बुधवार 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
कल 25 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। 26 अप्रैल को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 27 अप्रैल को राज्यभर में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 28 अप्रैल को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर अन्य सारे जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तीन दिन का येलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 से 28 अप्रैल तक बारिश प्रभावित जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, कहीं कहीं तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। ऐसे में बारिश प्रभावित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन तीन दिन चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
बुधवार 24 अप्रैल की दोपहर 12 बजे देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 25 अप्रैल से लेकर एक मई तक अधिकतम तापमान क्रमशः 34, 36, 34, 34, 34, 33 व 31 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21, 21, 19, 21, 19, 18, 18 डिग्री रहने की संभावना है। एक मई तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी देखे जा सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *