Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

संक्षिप्त में जानिए उत्तराखंड में सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान, देहरादून में अधिकांश दिन गिरा रहेगा तापमान

खबर की जैसी हैडिंग है, उसी के अनुरूप हम जानकारी दे रहे हैं। फिलहाल उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक रुक कर बारिश हो रही है। आज तीन जुलाई को भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नौ जुलाई तक राज्यभर के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम की चेतावनी
तीन जुलाई से लेकर सात जुलाई तक राज्यभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही बारिश की तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार तीन जुलाई की दोपहर करीब एक बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके 24 डिग्री न्यूनतम रहने की संभावना है। चार से 10 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 30, 29, 28, 28, 28, 27, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26, 26, 24, 25, 24, 24, 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 10 जुलाई तक देहरादून में हर दिन बारिश हो सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।