Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

उप आबकारी निरीक्षक संघ के किशन सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पारेश्वर प्रसाद जोशी महासचिव

उत्तराखंड उप आबकारी निरीक्षक संघ के चुनाव में किशन सिंह चौहान को प्रदेश अध्यक्ष एवं पारेश्वर प्रसाद जोशी को महासचिव चुना गया।

उत्तराखंड उप आबकारी निरीक्षक संघ के चुनाव में किशन सिंह चौहान को प्रदेश अध्यक्ष एवं पारेश्वर प्रसाद जोशी को महासचिव चुना गया। देहरादून के टर्नर रोड स्थित अशोका रिसोर्ट में आयोजित किए गए चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय नेताओं की उपस्थिति में कराए गए। इस मौके सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुनाव गया।
इस मौके पर किशन सिंह चौहान को प्रदेश अध्यक्ष, हसनैन रजा जाफरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, पारेश्वर प्रसाद जोशी को प्रदेश महासचिव, जयवीर सिंह को संयुक्त सचिव, उमराव सिंह राठौर को कोषाध्यक्ष, पदमिनी पंवार को संप्रेक्षक चुना गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से उप आबकारी निरीक्षकों को आबकारी निरीक्षक के पद 50 फीसद पदोन्नति कोटा देने की मांग की गई।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय मुख्य अतिथि, महासचिव शक्ति प्रसाद भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चुनाव मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की रुड़की शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी एवं चौधरी ओमवीर सिंह की देखरेख में संपन्न कराए गए। पहले सत्र में किशन सिंह चौहान ने पुरानी कार्यकारिणी भंग की। दूसरे सत्र में निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।