पुण्यतिथि पर याद किए गए कार्ल मार्क्स, साम्प्रदायिक एवं अवसरवादियों के खिलाफ दोहराया संघर्ष का संकल्प
देहरादून में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने दार्शनिक एवं मेहनतकश वर्ग के हिमायती कार्ल मार्क्स की पुण्यतिथि पर आज उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
देहरादून में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने दार्शनिक एवं मेहनतकश वर्ग के हिमायती कार्ल मार्क्स की पुण्यतिथि पर आज उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी के नेता दिवगंत बच्चीराम कौसवाल सहित अन्य लोगों के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।इस अवसर पर पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में दिये गये वोट एवं समर्थन को लेकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही साम्प्रदायिक एवं अवसरवादी ताकतों की पुनः सत्ता में वापसी राज्य के सुखद भविष्य के लिए अनुचित ठहराया। इस अवसर पार्टी ने संकल्प लिया कि साम्प्रदायिक एवं अवसरवादियों के खिलाफ पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा तथा पार्टी जनमुद्दों को लेकर सतत संघर्ष करती रहेगी ।
इस अवसर पर सीपीएम के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, जिला पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह सजवाण, जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित, महानगर सचिव अनन्त आकाश, सचिव मंडल सदस्य लेखराज, किशन गुनियाल, शम्भूप्रसाद ममगाई ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमरूद्दीन ने की।



