Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

कारगिल विजय दिवस आज, उत्तराखंड के सीएम धामी ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को किया नमन

आज कारगिल विजय दिवस है। कारगिल युद्ध 1999 की वीरगाथा भी वीरभूमि उत्तराखंड के रणबांकुरों के बिना अधूरी है। राज्य के 75 सैनिकों ने इस युद्ध में देश रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए।

आज कारगिल विजय दिवस है। कारगिल युद्ध 1999 की वीरगाथा भी वीरभूमि उत्तराखंड के रणबांकुरों के बिना अधूरी है। राज्य के 75 सैनिकों ने इस युद्ध में देश रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीएम धामी ने कहा कि हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने कारगिल में विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मन को भागने पर मजबूर किया था। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।