देहरादून के कारबारी ग्रांट में जरूरतमंद बच्चों की मदद करेगा कमलागिरी फाउंडेशन, गरीब छात्रों को मिलेगी शिक्षा सहायता
देहरादून में गरीब एवं असहाय विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कमलागिरी फाउंडेशन की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की जा रही है। इस संबंध में संस्था की ओर से ग्राम पंचायत कारबारी ग्रांट को औपचारिक प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। उस पर ग्राम प्रधान की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र में अनेक ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जो आर्थिक अभाव के कारण नियमित ट्यूशन या अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इससे उनकी शैक्षणिक प्रगति प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कमलागिरी फाउंडेशन की ओर से कक्षा एक से नौ तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ट्यूशन कक्षाओं का संचालन 16 फरवरी (सोमवार) से प्रस्तावित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यह कक्षाएं करबारी ग्रांट के बहुउद्देशीय भवन में संचालित की जाएंगी, जिनका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना है। संस्था के सदस्य सचिन पाण्डेय ने बताया कि इस पहल से जरूरतमंद व गरीब बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कमलागिरी फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी प्रयास में सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



