Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला निकला किशोर, गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह रोशनाबाद भेजा

नाबालिग किशोरी को बहलाकर साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची। आरोपी के परिजनों ने उसे गिरफ्तार करने का विरोध किया और कहा कि वो नाबालिग है। इस पर पुलिस ने बाल पुलिस कल्याण अधिकारी को बुलाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। इसके अगले दिन बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित किशोर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शिकायत है कि किशोर ने पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। फिर किसी को बताने की स्थिति में उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी के माता पिता ने उसकी उम्र कम होने संबंधी प्रमाण पत्र थाने में पेश किए थे। ऐसे में उसे न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रमाण पत्रों में उसकी उम्र 17 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *