Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

जेपी मालकोटी चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त

हरिद्वार के उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी जेपी मालकोटी को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति का केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

हरिद्वार के उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी जेपी मालकोटी को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति का केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप की संस्तुति पर केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट ने की। समिति के मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह लिंगवाल एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है।
इस बीच लिंगवाल ने बताया कि समिति का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही धीरेंद्र प्रताप और हरी कृष्ण भट्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेगा। इस दौरान सीएम को तत्काल चिह्नीकरण के शासनादेश जारी करने,10 फीसद क्षैतिज आरक्षण के लिए अध्यादेश जारी करने, समान पेंशन, लोकायुक्त की नियुक्ति, सख्त भू कानून लागू करने, गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने आदि प्रमुख सवालों को लेकर ज्ञापन देगा। उन्होंने बताया कि समिति का प्रतिनिधिमंडल 19 सितंबर को नई टिहरी जाएगा और राज्य आंदोलनकारियों से भेंट करेगा। साथ ही सरकार की ओर से 1 सितंबर को दिए गए आश्वासनों पर की जा रही हीलाहवाली को लेकर आंदोलनकारी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।